न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में एक बार फिर से मेघों के जमकर बरसने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि झारखंड के कई जिलों में आज से फिर से मेघों का राज होगा. मौसम विभाग ने यह स्थिति 20 सितम्बर तक बने रहने की सम्भावना भी जताई है. उसके बाद बारिश का असर होने होने लगेगा. हालांकि मौसम विभान ने मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत कई जिलों में सोमवार को सुबह आकाश साफ रहेगा, दोपर से मौसम करवट लेगा. शाम को मौसम के गंभीर रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात की जाए तो धनबाद के गोविंदपुर में 54 मिमी से अधिक बारिश हुई है. सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 30.1 डिग्री दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: राजेंद्र सिंह चुने गये रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के नये अध्यक्ष, मुनचुन राय बने मुख्य संरक्षक