नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

By : News11 Bharat
नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

राज वर्मा/न्यूज 11 भारत

गोमिया/डेस्क:  चतरो चट्टी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4- 5 घंटे में आरोपी को धर दबोचा है और मेडिकल उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया. आरोपी युवक का नाम पेजुआ गांव निवासी रोहित महतो उर्फ़ पतलू (28) है जिसने 21 अप्रैल को नाबालिग को बहला-फुसलाकर चिडवा नदी के समीप बुलाया और बोलेरो में अपने साथ भगा ले गया. पीड़िता के परिजनों द्वारा चतरो चट्टी थाना में की गई शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठन कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर युवक को रांची से गिरफ्तार कर लिया वहीं नाबालिग को भी बरामद किया.

पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी युवक पर चतरो चट्टी थाना में अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जहां आज गिरफ्तार युवक को तेनुघाट जेल भेज दिया वहीं नाबालिग युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए बोकारो भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार