पंचायत समिति की बैठक में पारित नशा मुक्ति अभियान को प्रनाम संगठन ने खुले मंच से दिया समर्थन

गांव-गांव, घर-घर जाकर युवा पीढ़ी को करेंगे जागरूक

By : News11 Bharat
पंचायत समिति की बैठक में पारित नशा मुक्ति अभियान को प्रनाम संगठन ने खुले मंच से दिया समर्थन

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रनाम (प्रखर नागरिक मंच) संगठन के बैनर तले गिरिडीह जिले के खंडोली पर्यटन स्थल बेंगाबाद में पिकनिक सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुवे, उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया आज के बाद किसी भी तरह का धूम्रपान का सेवन नहीं करेंगे और अपने-अपने परिवार एवं बच्चों को उसका संकल्प दिलाएंगे, नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए बेंगाबाद प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में सप्ताह के एक दिन सभा का आयोजन किया जाएगा. जिसकी शुरुआत आगामी 17 जनवरी 2026 से छोटकी खरगडीहा पंचायत से शंखनाद की जाएगी.

प्रनाम संगठन ने नशा मुक्ति अभियान को समर्थन दिया है! खंडोली में आयोजित पिकनिक सह वनभोज कार्यक्रम में संगठन के लोगों ने इस अभियान को समर्थन देने का फैसला किया है. प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ रही है और अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही है. इसलिए पंचायत समिति की बैठक में नशा मुक्ति अभियान चलाने का फैसला किया गया है.

संगठन के संरक्षक सुनील यादव ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है. प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि प्रणाम संगठन इस अभियान का समर्थन करता है और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा. मौके पर मुख्य रूप से दिवाकर सोनार, मो सलीम अंसारी, हेमराज साव, रवि यादव, इम्तियाज अंसारी, नईम अंसारी, अरुण सोनार, प्रदीप यादव, लालजीत प्रसाद यादव, मनोज यादव, संजय राणा, राजेश ठाकुर, बलराम पंडित सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुवे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा के मझीआंव मुख्य बाजार और स्कूल में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 फरार

संबंधित सामग्री

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगों पर चर्चा

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गौ तस्कर और 6 गौ रक्षा के नाम पर हंगामा करने वाले

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया