न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद शहर के मुख्य बाजार में सड़क पर फुटपाथी दुकानदारो द्वारा ठेले लगाकर सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न कर देते हैं. इसका असर आम जनता पर पड़ रहा है, जो हर रोज़ ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से परेशान रहते है. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. स्थानीय सब्ज़ी और फल विक्रेता भी इस समस्या में शामिल हैं, जिनकी वजह से स्थिति दिन प्रतिदिन और भी गंभीर होती जा रही है. नगर पंचायत प्रशासन कई बार अभियान चलाई लेकिन स्थिति जस का तस ही रह जाता है. आगामी नवरात्र व दशहरा का पर्व आने वाला है अगर प्रशासन सड़क पर ठेले व दुकान लगाने वालों को सड़क से पीछे नही करती तो उस समय भी लोगो को काफी परेशानिया होगी, सड़क के किनारे जगज रहने के वावजूद भी ठेले दुकानदार द्वारा सड़क पर ठेला लगा कर रखते है, दूसरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हुसैनाबाद मुख्य शाखा के पास बैंक का पार्किंग नही होने के वजह से बाइक सड़क पर ही लगा कर बैंक चले जाते है, जिससे उक्त स्थान पर प्रतिदिन सड़क जाम की स्थिति होती है.
यह भी पढ़ें: चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया