झारखंड का मौसम

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पिछले कुछ दिनों से झारखंड को बारिश से अवश्य कुछ राहत मिली है, लेकिन राज्य में बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर फिर एक बार बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की घटनाओं की चेतावनी जारी की है. 

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के सभी 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अंदेशा जताया गया है. 22 सितम्बर को 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और मेघ गर्जना के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है.

इतना ही नहीं, बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा. 25 सितम्बर तक के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं-कहीं 40-50 किमी की रफ्तार की हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की सम्भावना है. मौसम विभाग ने इसके साथ लोगों से खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की चेतावनी भी जारी की है. किसानों को खराब मौसम को देखते हुए खेतों में नहीं जाने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें: कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई