गढ़वा में कॉलेज के शासी निकाय की बैठक में पहुंचे थे एसडीएम,1 घंटे के लिए बने शिक्षक

कक्षा 11वीं के विज्ञान वर्ग को फिजिक्स व कला वर्ग को संस्कृत-व्याकरण पढ़ाया

By : Ark Sahuliyar
गढ़वा में कॉलेज के शासी निकाय की बैठक में पहुंचे थे एसडीएम,1 घंटे के लिए बने शिक्षक

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज के शासी निकाय की बैठक में अध्यक्ष के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने भाग लिया. शिक्षकों के बीच अनुदान भुगतान को लेकर हुई इस बैठक से पूर्व उन्होंने पूरे विद्यालय परिसर का भ्रमण और निरीक्षण किया साथ ही कक्षा ग्यारहवीं के विज्ञान वर्ग एवं कला वर्ग दोनों सेक्शन के छात्र-छात्राओं को एक-एक टॉपिक पढाया. एसडीएम ने छात्रों को स्वयं पढ़ाकर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को परखने का प्रयास किया. हालांकि छात्र-छात्राओं की मूलभूत समझ और जानकारी अपेक्षा अनुरूप नहीं मिली, इस पर उन्होंने कॉलेज प्रबंधन तथा शिक्षकों को मेहनत करने का निर्देश दिया. साथ ही छात्र-छात्राओं से कहा गया कि उन्हें जो टॉपिक कठिन लगते हों उनके बारे में बताएं,  वे स्वयं उनके संदेह को दूर करने का प्रयास करेंगे. इस पर कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने फिजिक्स के टॉपिक "डाइमेंशन विधि से फॉर्मूला डेरिवेशन"  के बारे में पूछा. उन छात्रों को की मांग के अनुरूप संजय कुमार ने हिंदी माध्यम से पूरा टॉपिक क्लियर कराया. वहीं कला वर्ग के सेक्शन में पहुंचने पर संस्कृत की छात्राओं ने संस्कृत रूप और लकार आदि से संबंधित व्याकरण के आरंभिक ज्ञान को स्पष्ट करवाने को कहा. इस पर एसडीएम के द्वारा उन्हें उक्त टॉपिक पढ़ाया गया.

इस दौरान उन्होंने दोनों ही विषयों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया तथा छात्रों से प्रश्न पूछकर उनकी समझ का आकलन किया. छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए. फिजिक्स पढ़ाते समय सटीक उत्तर देने वाले एक छात्र अभिमन्यु कुमार को उन्होंने मौके पर पुरस्कृत भी किया. वहीं कला वर्ग को संस्कृत व्याकरण के अध्यापन के दौरान पहले उन्होंने छात्र-छात्राओं से मूलभूत प्रश्न पूछे, तदुपरांत उन्होंने कक्षा के छात्र-छात्राओं के स्तर के अनुरूप संस्कृत के मूल व्याकरणिक पक्षों को सहज ढंग से समझाया, जिससे छात्र-छात्राओं में विषय के प्रति रुचि और उत्साह देखने को मिला. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि कक्षा 11 विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण चरण है, जहां विषयों की मजबूत नींव रखी जाती है. उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से कहा कि वे विषयवस्तु को रुचिकर और व्यावहारिक तरीके से पढ़ाएं.

निरीक्षण के दौरान कॉलेज प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम प्रगति की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा डीसी के दाल-भात केंद्र निरीक्षण के बाद आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेता

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई