1941 से दुर्गापूजा की जारी है परंपरा, इस बार भी बडकीटांड में भव्य आयोजन के लिए कमिटी का गठन

पूजा में सभी समुादाय के लोग मिलजुल कर लेते हैं भाग

By : Admin
1941 से दुर्गापूजा की जारी है परंपरा, इस बार भी बडकीटांड में भव्य आयोजन के लिए कमिटी का गठन

भरत मंडल/ न्यूज 11 भारत 

गांडेय/ डेस्क: गांडेय प्रखंड के बडकीटांड पंचायत के हरिजन टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाई जाएगी. इसके लिए पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष राजकुमार दास, सचिव सुधीर कुमार तुरी और कोषाध्यक्ष विजय कुमार दास चुने गए.
पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 1941 से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. इस पूजा की खासियत यह है कि इसमें दोनों समुदायों के लोग मिलकर भाग लेते हैं और इसे सफल बनाने में योगदान देते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस बार भी विशेष सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. बैठक में मथुरा प्रसाद राय, गोपाल ठाकुर, रामलाल दास, मोती मोदी, शहाबुद्दीन अंसारी, मेहबूब आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

यह भी पढ़ें: धनबाद के बास्ताकोला क्षेत्र में हिंदी दिवस पर राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई