संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय वीएलई प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कुकड़ू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कृत्तिबास महतो, धरनी प्रामाणिक आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
यह प्रशिक्षण 22 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, जीपीडीपी पोर्टल एवं निर्णय पोर्टल पर पंचायतों से संबंधित सूचनाओं की प्रविष्टि, संचालन और ऑनलाइन कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है.
इस कार्यक्रम में प्रमोद वर्मा और चंद्र मोहन मुर्मू मुख्य मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित हैं. वे सभी वीएलई को पंचायतों की विकास योजनाओं, अभिलेखों (records) और अन्य आवश्यक सरकारी दस्तावेजों को डिजिटल माध्यम से समयबद्ध और बिना किसी त्रुटि (गलती) के पोर्टल पर अपलोड करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं.
प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के वीएलई भाग ले रहे हैं. उन्हें पंचायतों की विकास योजनाओं, अभिलेखों और अन्य सरकारी कार्यों को डिजिटल माध्यम से समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत बनाना, योजनाओं में पारदर्शिता लाना और ऑनलाइन सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, बीपीआरओ धरनी प्रमाणिक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजय सिंह सरदार उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, मुराईडीह खास ओबी के पीछे से 62 टन अवैध कोयला बरामद