अवैध शराब के विरुद्ध गांव की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ नशामुक्ति अभियान चलाया

विदेशी शराब के साथ रंगेहाथ दो लोगों को किया पुलिस के हवाले

By : Admin
अवैध शराब के विरुद्ध गांव की महिलाओं ने ग्रामीणों  के साथ  नशामुक्ति अभियान चलाया

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क:  चंदनकियारी: बरमसिया ओपी के गुंदलीगोड़ा गांव में अवैध शराब के विरुद्ध गांव के महिलाओं ने ग्रामीणों  के साथ बुधवार को नशामुक्ति अभियान चलाया, बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार अभियान के दौरान उपस्थित रहे. इसी क्रम में गुंदलीगोड़ा गांव के रास्ते बंगाल से विदेशी शराब की खेप ला रहे  बाइक सवार चंडीपुर निवासी 43 वर्षीय गोकुल मोदी व 31 वर्षीय प्रणव मोदी नामक युवक को रंगेहाथ दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया. जहां आरोपियों द्वारा अपने बाइक में बोरा में भरकर शराब की बोतलों को लाया जा रहा था. बोरे में कुल 29 अदद विदेशी शराब की बोतलों जिसे पश्चिमबंगाल के पाड़ा थाना क्षेत्र के पोड़ासीढ़ी से लाकर स्थानीय ढाबों में बेचे जाने की बात आरोपियों ने पुलिस को बताया है. दोनो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं शराब की बोतलों व बाइक को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है

यह भी पढ़ें: जेबीवीएनएल व डीवीसी ने किया मेंटेनेंस बंद, अब धनबाद को मिलेगी पर्याप्त बिजली

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई