अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: बालूमाथ थाना अंतर्गत संत जुली मिडिल स्कूल के पास से आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव के चाचा मास्टर बुधराम उरांव के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का जेवरात एवं नगद पचपन हजार रुपए की घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है,इस संबंध में बुधराम उरांव की पत्नी ने बतलाया कि घर पर ताला बंद कर के कुछ दिनों के लिए बाहर गई थी जब दिनांक 24/ 12 /2025 दिन बृहस्पतिवार को अपने घर में आई तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था घर का सामान उथल पुथल था और सभी रूम के दरवाजे का ताला तोड़ घर का कीमती सामान नगद की चोरी कर ली गई थी.जिसकी चोरी की सूचना बालूमाथ थाना प्रभारी को मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच अग्रतर कारवाही में जुट गई.
यह भी पढ़ें: बालूमाथ से हुई हाईवा की चोरी, सौरभ ढाबा के पास रात्रि को चोरों ने दिया घटना को अंजाम , थाने में मामला दर्ज