न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरी की यह वारदात एक सिगरेट की एजेंसी में हुई है. बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामले की जांच में पुलिस गई है. एफएसएल को भी मौके पर बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि दो चोरों के ने वारदात को अंजाम दिया है. चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसके सहारे पुलिस चोरों को तलाश में जुटी हुई है. चोरों के द्वारा सिगरेट से भरे कार्टन और एजेंसी में रखे कैश पर हाथ साफ किया गया है. हाल के दिनों में रांची में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं.
यह भी पढ़ें: गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया में नाव पलटने से 28 वर्षीय युवक की मौत, रविवार सुबह बरामद हुआ शव