वारदात

देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहाबागी गांव में चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़ दो घरों से साढ़े चार लाख उड़ाए

चोरी होने और चोरी की घटनाओं के नहीं थमने से क्षेत्र में दहशत का माहौल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहाबागी गांव  में चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना,  ताला तोड़ दो घरों से साढ़े चार लाख उड़ाए

नीरज कुमार साव/न्यूज11  भारत

देवरी/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, देवरी थाना  स्थित जमडीहाबागी गांव  में कुल चार घरों में घर का ताला टूटा, दो घरों में  लगभग  साढ़े चार लाख  कि चोरी हो जाने की घटना से जहां क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ भय का माहौल छाया हुआ है, वही उक्त  घटना देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहाबागी गांव निवासी इंद्रदेव  हाजरा, सागर हाजरा, सुरेंद्र चौधरी, अर्जुन चौधरी, के घर से बीते रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखा नगद पैसा, जेवर आदि समान  सहित लगभग साढ़े चार लाख का समान चोरी कर अज्ञात चोर ले गये.

उक्त आशय की जानकारी पीड़ित ने दिया. उन्होंने बताया कि इंद्रदेव हाजरा  के घर से  लगभग दो  लाख की संपत्ति की चोरी की गई, वहीं सागर हाजरा के घर में लगभग ढाई लाख रुपए की संपति चोरी  की गई है . अर्जुन चौधरी और सुरेंद्र चौधरी के घर के ताले टूटे हुए थे. बताते चले कि अर्जुन चौधरी अपने पुराने मकान को छोड़कर गांव स्थित दूसरे मकान में रहते थे. गांव के लोगों के द्वारा उन्हें बताया गया तो उन्हें मालूम चला कि उनके पुराने मकान में चोरी की वारदात हुई है.

यह भी पढ़ें: रांची के CRPF कैंप में चली गोली, हवलदार की मौत से मची अफरा-तफरी AK-47 से खुद को गोली मारने की आशंका

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र