न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के पुतला दहन कार्यक्रम में हंगामा मामले में रांची पुलिस ने तीन अलग-अलग मामला दर्ज किया. JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के खिलाफ तीन मामले दर्ज हुए. अंकिता वर्मा, शाहबाज और मजिस्ट्रेट के द्वारा दर्ज केस कराया गया. कुल 14 नामजद सहित अज्ञात लोग के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. नामजद आरोपियों में कुणाल कुमार, पीयूष, रविंद्र पासवान, चंडी तिवारी (कुणाल का दोस्त), चितरंजन कुमार, सौरव, वीरेंद्र प्रताप, सुमित शर्मा सहित अज्ञात लोग शामिल हैं. रांची के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई. फुटेज के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई होगी. कई फुटेज पुलिस को मिले है, जिस आधार पर कार्रवाई किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपए से जुड़े रिश्वतकांड मामले में सेवानिवृत शिक्षक बस्तिया रविकांत की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी