नाबालिग बच्चियां लापता

पलामू: घर से भागी तीन नाबालिग बच्चियां गोपालगंज से सकुशल बरामद 

लापता बच्चियों में दो चचेरी बहनें और उनकी एक दोस्त शामिल थी. तीनों की उम्र लगभग 13 से 14 वर्ष के बीच बताई गयी है.

By : Dipali Kumari
पलामू: घर से भागी तीन नाबालिग बच्चियां गोपालगंज से सकुशल बरामद 

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11 भारत 
पलामू/डेस्क:
परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बिहार-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित गोपालगंज से सकुशल बरामद कर लिया है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि 24 सितंबर को शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन नाबालिग बच्चियां लापता हैं. इसके बाद एसपी के निर्देशानुसार एसआईटी टीम की गठन किया गया और खोजबीन जारी की गई.

लापता बच्चियों में दो चचेरी बहनें और उनकी एक दोस्त शामिल थी. तीनों की उम्र लगभग 13 से 14 वर्ष के बीच बताई गयी है.  
शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने बताया था की बच्चियां हर रोज गांधी पार्क के पास घूमने जाती थी और बहुत देर तक घूमते रहती थी. इसी बात को लेकर परिजनों ने उन्हें काफी डांट-फटकार लगाई थी, जिसके चलते तीनों शहर छोड़कर ट्रेन से बाहर चली गई थीं.

शहर थाना को परिजनों ने इस मामले की सूचना 24 सितंबर को दी. इसके बाद सूचना मिलते ही एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया. डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में बनी इस टीम में अमित त्रिवेदी, महिला एएसआई माया कुमारी और आरक्षी ओम प्रकाश और अन्य शामिल थे,

एसआईटी टीम ने लगातार खोजबीन करते हुए गोपालगंज से तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें वापस शहर ले आई है. प्राथमिक जांच में तीनों बच्चियों द्वारा घूमने के उद्देश्य से बिना बताये घर से जाने की बात सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने निकली पुलिस, आम लोगों पर बरसी लाठियां

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र