धनबाद में आपसी विवाध में तलवार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, SNMMCH में इलाज जारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
धनबाद में आपसी विवाध में तलवार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, SNMMCH में इलाज जारी

न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: धनबाद थाना क्षेत्र के बरवाअड्डा इलाके में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां हथियार और मारपीट की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 10:50 बजे कुछ युवक अचानक हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने तलवार और लोहे की रॉड से हमला करते हुए जमकर मारपीट की. इस दौरान तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए SNMMCH रेफर कर दिया गया.घटना को लेकर बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में बताया गया है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक हमला बोल दिया. मारपीट के दौरान इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

यह भी पढ़ें: ग्रीष्म अवकाश से पूर्व संत मरियम विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार