संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: डीआरएम मुकेष कुमार ने आज चांडिल स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांडिल स्टेशन में चल रहे विकास कार्य एवं यात्री सुविधा संबंधित कार्यों का निरीक्षण के साथ-साथ , नई स्टेशन बिल्डिंग , गुड्स शेड यार्ड का विस्तार , थर्ड रेल लाइन योजना से संबंधित कार्यों के निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए . इस मौके पर आद्रा रेल मंडल के DRUCC सदस्य दिवाकर सिंह ने डीआरएम से मिलकर यात्री सुविधा संबंधित विषयों पर चर्चा की.
इस निरीक्षण के दौरान आद्रा रेल मंडल के एडीआरएम के एन घोष , सीनियर डीसीएम विकास कुमार , सीनियर डीएन (कोऑर्डिनेशन ) प्रेम प्रकाश गुप्ता सहित तमाम आद्रा रेल मंडल के विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद पशुपालन केंद्र में बछड़ा प्रदर्शनी, चयनित उत्कृष्ट बछड़ों को मिले पुरस्कार