बारिश से आफत

नगर निगम के वार्ड 10 में मूसलधार बारिश बनी आफत, घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी, जनजीवन बेहाल

News11, News11 Bharat, New11 News, News11 Bharat News, Jharkhand, Jharkhand News

By : Pramod Kumar
नगर निगम के वार्ड 10 में मूसलधार बारिश बनी आफत, घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी, जनजीवन बेहाल

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू  जिले नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के शन्तिपुरी में हर साल की तरह इस बार भी बारिश शुरू होते ही स्थिति बेहद खराब हो गई है. बारिश का पानी नालियों के ओवरफ्लो होने के कारण सीधे लोगों के घरों के भीतर प्रवेश कर चुका है.  पानी भर जाने की वजह से स्थानीय निवासियों का बाहर निकलना, दैनिक काम निपटाना और सामान्य जीवन जीना पूरी तरह दूभर हो गया है.

घर के अंदर और सीढ़ियों के नीचे तक गंदा पानी जम जाने से आने-जाने का मुख्य रास्ता भी बंद हो चुका है.  स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लगातार जलजमाव और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नगर निगम से शिकायत करते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. निगम की लापरवाही की वजह से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. यदि इसी तरह लगातार बारिश होती रही, तो पूरे मकान के डूबने और भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है.

यह भी पढ़ें: डुमरी विधायक जयराम महतो व उनके समर्थकों पर ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों से हाथापाई, जान से मारने की धमकी का आरोप