तलगड़िया-मानपुर मार्ग पर 14 मई को यातायात व्यवस्था बदलेगी, रेलवे दोहरीकरण कार्य को लेकर पुल रहेगा बंद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
तलगड़िया-मानपुर मार्ग पर 14 मई को यातायात व्यवस्था बदलेगी, रेलवे दोहरीकरण कार्य को लेकर पुल रहेगा बंद

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क; रेलवे दोहरीकरण कार्य को लेकर 14 मई 2026 को तलगड़िया-मानपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी चास द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक संबंधित मार्ग पर यातायात नियंत्रित रहेगा.

दक्षिण पूर्व रेलवे, बोकारो के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) के पत्र के आलोक में यह निर्णय लिया गया है. आदेश के अनुसार पुल संख्या-423 ए एनएचएस को निर्धारित अवधि के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा. वहीं, पुल संख्या-421 ए एनएचएस से केवल छोटे एवं हल्के वाहनों का परिचालन किया जाएगा.

भारी वाहनों के लिए मानपुर-चंदनकियारी होते हुए जोधाडीह मोड़ तक वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है.

विधि-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी अंचल अधिकारी चंदनकियारी रवि कुमार आनंद को सौंपी गई है. साथ ही पुलिस उपाधीक्षक यातायात, बोकारो को रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा चास (नगर), चंदनकियारी, बनगड़िया एवं अमलाबाद ओपी थाना प्रभारियों को भी आवश्यक सहयोग एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: लातेहार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने एनएच-22 किया जाम

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार