नेताजी सुभाष चंद्र बोस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को युवा जागृति क्लब के तत्वावधान में सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया.

By : Ark Sahuliyar
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को युवा जागृति क्लब के तत्वावधान में सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत युवा जागृति क्लब के अध्यक्ष साहिल सिंह के नेतृत्व में प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई के साथ हुई. इसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नेताजी को नमन किया गया.इस दौरान क्लब से जुड़े आदित्य कुमार यादव, अभिषेक कुमार पासवान, पवन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.मौके पर युवा जागृति क्लब के अध्यक्ष साहिल सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का त्याग, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण भारतवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उनके बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नेताजी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए.वहीं आदित्य कुमार यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार युवाओं को साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं. युवा उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.कार्यक्रम में पुतुल कुमार यादव, शुभम कुमार, शशि सिंह, गोलू कुमार, विवेक पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे.