बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

By : News11 Bharat
बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत अंतर्गत जोराआम गांव में मंगलवार को समाजसेवी स्वर्गीय चन्द्रशेखर पाठक उर्फ बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत उनके परिजनों द्वारा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई. इस दौरान उनके अनुज राजकुमार पाठक, गौतम कुमार पाठक, मंटू पाठक समेत अन्य परिजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

इसके बाद गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, समाजसेवी अर्जुन बैठा, मुखिया अमृत लाल पाठक, यदुनंदन पाठक सहित अन्य लोगों ने भी माल्यार्पण कर स्वर्गीय पाठक को नमन किया. उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि बबलू पाठक हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे तथा क्षेत्र के हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे.

समाजसेवी अर्जुन बैठा ने कहा कि स्वर्गीय पाठक सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व थे और उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. वहीं गांडेय प्रमुख ने उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया.

पुण्यतिथि के अवसर पर उनके अनुज द्वारा गांडेय वासियों के लिए चन्द्रनीर पानी टैंकर का उपहार दिया गया, जिसका शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से किया. ज्ञात हो कि बबलू पाठक का निधन वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण हुआ था.

इस मौके पर मो. शाकिर, पूर्व प्रमुख मनीषा पांडेय, भागवत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार