गांडेय को ताराटांड़ में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

By : Admin
गांडेय को ताराटांड़ में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड अंतर्गत ताराटांड़ पंचायत के कैलुडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न पंचायतों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

लड़कियों के लिए कबड्डी, 200 मीटर दौड़ और रस्सीकूद, वहीं लड़कों के लिए 400 मीटर दौड़, लंबीकूद एवं नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला पंदनाटांड़ और एवाईएम गांडेय के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पंदनाटांड़ की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 2 गोल से जीत दर्ज की.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुखिया यशोदा देवी ने उत्तम ट्रस्ट को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतरीन प्लेटफार्म है. समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों सहित अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर ताराटांड़ एसआई ए.एम. हिरेन, विरेंद्र यादव, उत्तम ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम पंडित, सचिव दिवाकर शर्मा, रामजी ठाकुर, हेमंत सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला टाउन हॉल में PAI 2.0 की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, पंचायती राज विभाग ने किया आयोजित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई