गावां के दो पंचायत सचिव सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित, समारोह में भावुक हुए लोग

By : News11 Bharat
गावां के दो पंचायत सचिव सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित, समारोह में भावुक हुए लोग

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को दो पंचायत सचिवों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने की, जबकि संचालन प्रभारी एमओ प्रदीप राम ने किया. 

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत के साथ किया गया. इसके बाद उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.समारोह के दौरान वक्ताओं ने दोनों पंचायत सचिव कामेश्वर यादव एवं महादेव प्रसाद कुशवाहा के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की. इस दौरान कई लोग भावुक भी हो गए.

बीडीओ महेंद्र रविदास ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में नियुक्ति के साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि भी तय हो जाती है. उन्होंने कहा कि दोनों पंचायत सचिव कर्मठ और ईमानदार रहे हैं तथा उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है. उन्होंने प्रखंड के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यहां कार्य करने के दौरान उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और सम्मान मिला.

कार्यक्रम के अंत में प्रखंड एवं संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा उपहार देकर दोनों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर दोनों पंचायत सचिवों ने अपने संबोधन में गावां प्रखंड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा सरकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग किया है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली. समारोह में एमओ प्रदीप राम, बीपीआरओ सतीश चौधरी, मो. रिजवान, अनिल कुमार, पप्पू राय, रविन्द्र बरनवाल, दीपक कुमार, संजय यादव, प्रदीप कुमार, कार्तिक विश्वकर्मा, अशोक पंडित सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गावां के जगदीशपुर में कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार