नीरज कुमार साहू
गुमला/डेस्क: गुमला जिला के पालकोट पुलिस ने दो व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पालकोट पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली की बिलिंगवीरा रोड पालकोट चौक के पास है दो व्यक्ति पल्सर बाइक पर आकर पालकोट बस स्टैंड के समीप ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले हैं. इसके बाद पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार ने, तुरंत एक टीम का गठन किया, और दोनों तस्कर को धर दबोचा और बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में दोनों तस्कर को भेज दिया गया.
दोनों तस्कर के पास से लगभग 3 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया गया, पुलिस के पूछताछ में दोनों व्यक्ति ने अपना नाम विपिन कुमार एवं दूसरे व्यक्ति ने सुमित कुमार बताया यह दोनों तस्कर कोलेबिरा थाना के रहने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: गांडेय को ताराटांड़ में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन