हादसा

अज्ञात गाड़ी की टक्कर से दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद करना पड़ा रेफर

दोनों घायल व्यक्ति पश्चिम बंगाल के हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अज्ञात गाड़ी की टक्कर से दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद करना पड़ा रेफर

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बैद्यनाथ पैलेस के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो बेक्ति को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार देने से दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए. आनन फानन में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा दोनों घायल को उठाकर बहरागोड़ा  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

बताया गया की दोनों व्यक्ति अजित सिंह (28) और अमल सिंह (27)पश्चिम बंगाल के हैं. बहरागोड़ा किसी काम के लिए आए थे. दोनों व्यक्ति का पैर में काफी गंभीर चोट लगा है इसीलिए बहरागोड़ा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए उड़ीसा के बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया गया. बहरागोड़ा पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है आखिर यह दुर्घटना कैसे हुई. तथा अज्ञात गाड़ी की तलाश में भी जुटी हुई है. बताया गया कि दोनों व्यक्ति के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है परिजन सीधे बारीपदा हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: श्रीजीण माता प्रचार समिति रांची ने मनाया जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई