न्यूज़11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: बालूमाथ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 1.3 किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसमें अकलेश कुमार यादव (23 वर्ष )पिता नन्हत यादव ग्राम बिदरा थाना पिपराटांड़ जिला पलामू दूसरा हरेंद्र कुमार यादव (23 वर्ष) पिता रामनंदन यादव तितलंगी थाना पिपराटांड़ जिला पलामू के नाम शामिल है.
इस संबंध में थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बतलाया कि एसपी लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ अंतर जिला के तस्कर रांची की ओर से अफीम बालूमाथ के रास्ते सवारी वाहन बदल बदल कर डाल्टेनगंज की ओर ले जा रहे हैं. जिस पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बलों के साथ टीम गठित कर विभिन्न सवारी वाहनों की जांच की गई.
इस दौरान एक सवारी वाहन पर से 2 तस्कर को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए तस्करों से पूछताछ करने पर उन्होंने अफीम रांची से तस्करी के उद्देश्य से डाल्टनगंज ले जाने की बात कही. ज्ञात हो कि बालूमाथ पुलिस को पहले भी इस तरह की सफलताएं कई बार मिल चुकी है. अफीम तस्कर की किसी भी युक्ति को बालूमाथ पुलिस विफल करते आए हैं. पुलिस द्वारा इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर हड़कंप व्याप्त है .इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह,थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा,एसआई देवेंद्र कुमार सिंह,धीरज सिंह, मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग सहित शास्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे.