जल जीवन मिशन अंतर्गत कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत के जोड़ासारजम गांव में 'सुजल स्वच्छ संवाद' कार्यक्रम आयोजित

By : News11 Bharat
जल जीवन मिशन अंतर्गत कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत के जोड़ासारजम गांव में 'सुजल स्वच्छ संवाद' कार्यक्रम आयोजित

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क:  सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत दिनांक 22 अप्रैल 2026 को कुचाई प्रखंड के आरुवा पंचायत स्थित जोड़ासारजम गांव में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन एवं लाभ की जानकारी साझा करना था.

कार्यक्रम के दौरान नल-जल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, संचालन एवं रख-रखाव, सामुदायिक सहभागिता तथा जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए.

इस अवसर पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण, योजनाओं के सतत संचालन एवं रख-रखाव में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी  कुचाई, स्थानीय मुखिया, जल सहिया, आंगनवाड़ी सेविका, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई.

यह भी पढ़ें: बुढ़मू में श्रीश्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहु हुए शामिल, प्रेरणादायी कार्य को सराहा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार