न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मंदना टोली में रविवार की रात बड़ी चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 3.50 लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इस घटना से पीड़ित परिवार के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदना टोली निवासी बैद्यनाथ (बैजू) यादव के घर को अपना निशाना बनाया. घटना के दिन पूर्व संध्या में बैजू अपना ससुराल पत्नी व बच्चे को लेने गया था. घर में उसके पिताजी, माँ व छोटा भाई अलग अलग कमरे में सो रहे थे. अपराधी घर के पिछले दरवाजा का कुंदी तोड़कर अंदर घर मे प्रवेश किये साथ ही सभी कमरों को बाहर से लॉक कर दिया. घटना के समय बैजू का कमरा का दरवाजा खुला था,अपराधियों ने इत्मीनान से कमरे में रखे अलमीरा व बड़ा बक्सा पर अपना हाथ साफ कर लिए.
अहले सुबह जब बैजू के पिता व भाई विश्वनाथ जागे तो बाहर से अपने कमरे का दरवाजा बंद पाया. विश्वनाथ ने बगल में रहने वाले अपने चाचा महेंद्र गोप को फ़ोन करके बुलाया, चाचा के द्वारा बाहर से कमरा का लॉक खोला गया तब वे सभी बाहर निकले तब जाकर चोरी होने की घटना की जानकारी मिली. तत्काल इसकी सूचना ठाकुरगांव थाना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम, तकनीकी साक्ष्य जुटाने वाली टीम तथा स्निफर डॉग की सहायता से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई. पुलिस चोरी से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और आसपास के संदिग्धों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लेगी.
यह भी पढ़ें: राजा राम मोहन राय से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन, रामगढ़ की अपील