न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज 1 फरवरी को देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला अहम दिन हैं. संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. इस बजट से टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मिडिल क्लास से लेकर ग्रामीण और किसान वर्ग की निगाहें भी सरकार पर टिकी हैं.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने ये कहा
बजट के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज रविवार होते हुए भी एक नई परंपरा को स्थापित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ याग बजट देश को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर, नए रोजगार सृजन, टूरिज्म, बायोफार्मा आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक जिला एक प्रोडक्ट वाला यह बजट पेश किया गया है. यह बजट 2047 के विकसित भारत को लेकर एक संतुलित बजट है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित पूरे मंत्रिमंडल को इस संतुलित बजट के लिए बधाई दी.
यह भी पढ़ें: रांची: लालपुर थाना क्षेत्र में हत्या के बाद भारी आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग