आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क : भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि के मौके पर शहर के अटल पार्क में लगी उनकी प्रतिमा सूनी रही. देश को परमाणु शक्ति की ताकत देने वाले स्व अटल बिहारी वाजपेयी, जिन्होंने अपने शासन व्यवस्था की मिसाल कायम की. जिनके शासन काल में झारखंड अलग राज्य का तोहफा मिला, भाजपा जिला कमिटी ने उन्हीं वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भी जरूरी नहीं समझा. हालांकि प्रखंड स्तर पर केरसई, बानो आदि जगहों पर विभिन्न लोगों व संगठनों ने वाजपेयी जी कि पुण्यतिथि मनाई, लेकिन भाजपा जिला कमिटी इस मौके पर शिथिल नजर आई. जानकारी लेने के लिए जिला अध्यक्ष दीपक पुरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा. जिला भाजपा ने ऐसे मौके पर क्यों ऐसी शिथिलता दिखाई. यह तो भाजपा के लोग ही बता सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में विहंगम योग कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक