जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

By : Vaibhaw Vikram
जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक

न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से प्रभावित हुए ग्रामीणों को मिली राहत. बुधवार को चक्रधरपुर स्थित विधायक आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक जगत माझी के हाथों प्रभावित परिवारों के बीच क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया गया. हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को 3.80 लाख रुपये का चेक सौंपा गया.  प्रभावितों को पूर्व में ही 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की जा चुकी थी.  

वहीं जानमाल के नुकसान के साथ-साथ मकान और फसल क्षति के लिए भी प्रभावितों को मुआवजा दिया गया. आनंदपुर प्रखंड के 6 ग्रामीण संजय खलखो, जयवन जोजोवार, जीवनी उरांव, सिकंदर सुंडी, मनमसीह लुगुन व सलन लुगुन को यह सहायता मिली. विधायक जगत माझी ने कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा किया गया नुकसान अत्यंत दुखद है.  

उनके निर्देश पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी की, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द आर्थिक संबल मिल सके. इस अवसर पर वनपाल देशमुख तियू, संतोष मरांडी, आनंदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिल्बीरयुस तिर्की, सचिव राजू सिंह, संजीव गंताइत, आशीष गंताइत सहित वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में PCC सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला,  3 इंच ढलाई और घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई