न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स 2 के लिए प्रस्तावित जमीन का विवाद गहराता जा रहा है. इसके विरोध में ग्रामीण और समाजसेवियों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. ग्रामीण और समाजसेवी 18 जुलाई को लोकभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ 15 सदस्यीय टीम जिलावार भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगेगी. सभी आदिवासी विधायकों से मुलाकात करके भी टीम समर्थन मांगेगी. समर्थन नहीं करने वाले विधायकों के विरोध की भई रणनीति बनाई जा रही है. उधर, विवादों के बीच चहारदीवारी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. वही रैयत पिछले 21 जून से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. रैयत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता करने की अपील कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में नहर मोड़ पर आरसीडी ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, फिलहल सड़क क़े आधे हिस्से में की गयी मरम्मत