ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी प्रखंड के गावों में कुत्तों के बाद अब सियार का आतंक बना हुआ है. यहां सियार के भय से ग्रामीण आतंकित है,जो शाम ढलने के पहले ही लोग अपने अपने घरों में घुस जाते हैं. वहीं दिनभर लोग समूह में चलने को विवश हैं. साथ ही महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है.
मंगलवार को रांगामटिया गांव निवासी 45 वर्षीय निर्मल रजवार व आलोकडीह निवासी 35 वर्षीय उदय महतो समेत एक अन्य युवक को गांव में घुसकर सियार ने हमला कर दिया. जिसके काटने से तीनो घायल हो चुका है. अब सियार के आतंक ने लोगों को खेत खलिहान तक जाने में खतरा बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: कुडू नवाटोली में सांसद सुखदेव भगत और विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने लाभुकों का कराया गृह प्रवेश