जमीन विवाद

पलामू: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, महिला-पुरुष समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

By : Dipali Kumari
पलामू: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, महिला-पुरुष समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केकतुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में प्रथम पक्ष के सुनीता देवी, संतोष राम, संजय राम, अनुज राम, अजय राम का नाम शामिल है. वही दूसरे पक्ष के केसिया देवी, कमेश प्रजापति, संजीव प्रजापति, प्रभु प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, राकेश प्रजापति, शांति देवी, सुनीता देवी और कौशीला देवी शामिल है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष चैनपुर केकतुआ गांव पहुंचे थे. वहां पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद दोनों तरफ से खूब लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायल को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कौशिला देवी और सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: CID मुख्यालय पहुंचे JPSC पूर्व सदस्य जमाल अहमद, पूछताछ शुरू

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई