Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से बढ़ी ठंडक, कई जिलों में अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से बढ़ी ठंडक, कई जिलों में अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली हैं. जहां देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है, वहीं झारखंड के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात ने मौसम को सुहाना बना दिया हैं. राज्य की राजधानी रांची सहित बोकारो, गोड्डा और जमशेदपुर में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में रात के समय तेज बारिश हुई, जबकि दोपहर बाद करीब 3 बजे के बाद मौसम अचानक ठंडा और खुशनुमा हो गया. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली, खासकर रांची के आसपास के क्षेत्रों में. बारिश के साथ लगातार हो रही बिजली की कड़क और वज्रपात ने लोगों को डरा दिया हैं. कई स्थानों पर लोगों को अपनी गाड़ियां बीच रास्ते में रोककर बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा. आसमान में लगातार 2 घंटे तक गड़गड़ाहट की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.

तापमान में गिरावट, फिर बढ़ोतरी के संकेत
बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं. कोडरमा में सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक हैं. हालांकि, आज तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है और यह 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं. 

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. इनमें सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ और कोडरमा शामिल हैं. इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई हैं. झारखंड में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जहां लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है, वहीं वज्रपात और तेज बारिश ने खतरे की स्थिति भी पैदा कर दी हैं. 

यह भी पढ़े: विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई