झारखंड में मौसम बदलेगा करवट: 2 दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट

By : Vaibhaw Vikram
झारखंड में मौसम बदलेगा करवट: 2 दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में फिर एक बार गर्मी बढ़ गई है. दिन के समय झारखंड का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक चल जा रहा है. वहीं रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जा रही है. रात के समय झारखंड का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज की जा रही है. वहीं अब झारखंड वासियों के लिए राहत की खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि  झारखंड के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में अगले दो दिनों बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, धनबाद, बोकारो, गुमला, कोडरमा और लोहरदगा में गरज के साथ बारिश होगी. वहीं इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बीते दिन झारखंड के मौसम की बात करें तो, राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई जबकि उत्तर पश्चिमी हिस्से में हीटवेव का असर देखने को मिला. सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में देखने को मिली. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में देखने को मिली. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

यह भी पढ़ें: रांची में रिटायर्ड BSNL इंजीनियर के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर ले गए 20 लाख रुपये के गहने और नगदी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई