बहरागोड़ा में जंगली बंदर का आतंक: तीन महीने में लगभग 80 को बनाया शिकार, दहशत के साये में ग्रामीण

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा में जंगली बंदर का आतंक: तीन महीने में लगभग 80 को बनाया शिकार, दहशत के साये में ग्रामीण

न्यूज 11 भारत

डेस्क,बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पिछले तीन महीनों से एक जंगली बंदर ने कोहराम मचा रखा है. नवंबर 2025 से शुरू हुआ यह आतंक आज भी बदस्तूर जारी है. अब तक लगभग 70 लोगों को यह बंदर अपना शिकार बना चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है.वहीं बंदर का हमला इतना आक्रामक है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद, जख्मों की गंभीरता को देखते हुए कई परिजन अपने मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बड़े अस्पतालों में ले जाने को मजबूर हैं. घायलों में बच्चों व महिलाओं की संख्या अधिक है, जो घर से बाहर निकलने में भी अब कतरा रहे हैं.
बहरागोड़ा एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, लेकिन बंदर के डर से बाजार की रौनक पर भी असर पड़ा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदर अचानक छतों या पेड़ों से कूदकर राहगीरों पर हमला कर देता है. लोग अब लाठी-डंडे लेकर घर से बाहर निकलने को मजबूर हैं.साथ ही इलाके के लोगों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है की वन विभाग की एक विशेष टीम बुलाकर तुरंत इस बंदर को पकड़ा जाए और उसे उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ा जाए, ताकि लोग चैन की सांस ले सकें.

यह भी पढ़ें: आदिवासी रिक्रेशन वेलफेयर सोसायटी मुर्गाघूटू के दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का रंगारंग समापन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार