अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से बालूमाथ प्रखंड में प्रखंड जन प्रतिनिधियों ने गरीब जरूरत मंद ग्रामीणों को कंबल दी गई. सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि रामकुमार गुप्ता भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार एवम् बुथ अध्यक्षों द्वारा कंबल का वितरण किया गया. प्रखंड के झाबर मासियातू के विभिन्न बुथ में जाकर जन प्रतिनिधि बूथ अध्यक्षों के साथ गरीब और असहाय वृद्ध व्यक्ति एवम् महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया. इस कड़के की ठंड में जब गरम कंबल मिला तब सभी वृद्ध बुजुर्गों ने सांसद को धन्यवाद दिया. मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे झाबर मुखिया पति बासुदेव उरांव, रघुनंदन सोनी, गजेंद्र हिमांशु, कोमर,अर्जुन सिंह, बैजनाथ यादव, विशाल तिवारी , संजीव गुप्ता, उदय यादव, पप्पू उरांव समेत दर्जनों ग्रामीण महजूद रहे.
यह भी पढ़ें: बालूमाथ से हुई हाईवा की चोरी, सौरभ ढाबा के पास रात्रि को चोरों ने दिया घटना को दिया अंजाम, मामला दर्ज