जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में दिया आवेदन

By : News11 Bharat
जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में दिया आवेदन

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत ओल्हेपाट गांव स्थित जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिलाओं ने लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्वागत कक्ष सह सहायता केंद्र में लिखित आवेदन दिया है. पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई है.

आवेदन के अनुसार, ग्राम नवादा पोस्ट-चिरू, प्रखंड-हेरहंज निवासी मुनिया देवी, सीता देवी, सुशीला देवी, गनवा देवी एवं शांति देवी की जमीन ग्राम ओल्हेपाट, प्रखंड-बालूमाथ में स्थित है, जिसका खाता सीएस-21 एवं प्लॉट संख्या 24 एवं 163 बताया गया है. उक्त जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है.पीड़ितों का आरोप है कि मेसर्स ओमकार कोल वॉशरीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिना न्यायालय के आदेश के उनकी जमीन पर जेसीबी चलाकर जबरन कार्य कराया जा रहा था.

इसकी सूचना मिलने पर जब महिलाएं वहां पहुंचीं और कोर्ट में मामला लंबित होने की बात कही, तब भी कार्य बंद नहीं किया गया.आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 को कंपनी के कहने पर मोहन उरांव, राजेश उरांव, रोहित उरांव, जितेंद्र तुरी सहित लगभग 100 अज्ञात लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की, जिसमें पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. साथ ही अभद्र गालियां दी गईं और जान से मारकर फेंक देने की धमकी भी दी गई.

पीड़ितों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाना में आवेदन देने को कहा गया, लेकिन जब वे थाना गए तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनकी मर्जी के खिलाफ आवेदन लिखवाया गया.अंततः पीड़ित महिलाओं ने लातेहार एसपी कार्यालय में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा अपने मान-सम्मान और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है.

वहीं मौजूद आजसू जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि आजसू रैयतों के साथ खड़ी है कंपनी की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी आरोपियों कि गिरफ्तारी जल्द हो नहीं तो हम सड़क पे उतरने को तैयार है. मौके पे शांति देवी,सीता देवी,सुशीला देवी,गनवा देवी सहित आजसू नेता मुकेश कुमार दीपक दुबे रूपेश अग्रवाल मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: लातेहार: नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहीं छह दुकानों को किया सील

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई