शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, गांव में चलाया जनजागरण अभियान

महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, मुखिया व पूर्व मुखिया ने किया समर्थन

By : News11 Bharat
शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, गांव में चलाया जनजागरण अभियान

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  प्रखंड के बरियाडीह पंचायत अंतर्गत बरियाडीह गांव में शराबबंदी को लेकर सोमवार को महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली. इस रैली में बरामसिया ओपी पुलिस, मुखिया प्रियंका सिंह तथा पूर्व मुखिया व समाजसेवी देवाशीष सिंह की उपस्थिति रही. गांव की सैकड़ों महिलाएं और बच्चे गांव के विभिन्न मोहल्लों में घूमते हुए शराब बेचने वालों के घरों में पहुंचीं और वहां से शराब की बोतलें व अन्य नशीली सामग्री निकालकर नष्ट कर दी.

महिलाओं ने चेतावनी दी कि आज से गांव में न तो शराब बेची जाएगी और न ही पिलाई जाएगी, अन्यथा महिला समूह कड़ी कार्रवाई करेगा. महिलाओं के उग्र रूप को देखकर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग घर छोड़कर भागते नजर आए. रैली के दौरान महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर शराबबंदी का संदेश देती रहीं.

इस मौके पर पूर्व मुखिया देवाशीष सिंह ने कहा कि बिहार की तर्ज पर पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए, न कि केवल अवैध रूप से. उन्होंने कहा कि शराब के कारण युवाओं की असमय मृत्यु हो रही है और परिवारों में कलह बढ़ रहा है, इसलिए झारखंड में भी सभी प्रकार की शराब पर प्रतिबंध लगना चाहिए.

रैली के दौरान बरामसिया ओपी पुलिस के एसआई राम हरि प्रसाद समेत गश्ती दल भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए

यह भी पढ़ें: आज आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने चांडिल स्टेशन का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई