ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: प्रखंड के दामुडीह गांव में दलित टोला स्थित सरकारी कुआं को जमींदोज करनेवाले दामूडीह निवासी इसराइल अंसारी,शाहबुद्दीन अंसारी व रमजान अंसारी के विरुद्ध बरमसिया ओपी पुलिस को लिखित शिकायत की गई है. जिसमे दामूडीह निवासी मधु दास,मंटू दास,हीरू दास,राजकिशोर दास,बबलू दास,अनाथ दास,मनोज दास,गणेश दास व भुवन दास द्वारा पुलिस को समर्पित शिकायत में कहा कि उक्त मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गुरुवार को जेसीबी से मुहल्ले का एकमात्र सरकारी कुआं जिससे पूरा दलित मुहल्ले के लोग पानी पीते थे,को ढाहकर जमींदोज कर दिया. वहीं विरोध करने पर जातिसूचक गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार के साथ जान मारने की धमकी भी दी गई. ऐसे में दो दिनों तक दास टोला का कोई भी व्यक्ति शिकायत करने पुलिस के पास नही जा सका. शिकायतकर्ताओं ने बताया कि विगत वर्ष 26 दिसंबर को उक्त व्यक्तियों द्वारा गांव के सरकारी चापाकाल से भी पानी भरने की मनाही धमकी देते हुए किया था. जिसका मामला भी बरमसिया ओपी में दर्ज कराया गया था. उक्त घटना के बाद हमलोग इसी सरकारी कुआं पर पेयजल को आश्रित थे,अब पेयजल की किल्लत हो गई. मामले पर ओपी प्रभारी ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी.
दूसरी ओर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष फटीक दास ने अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दलित टोला में स्थित एकमात्र सरकारी कुआं को तोड़कर जमीदोज करने की लिखित शिकायत कर कार्यवाही का आग्रह किया है.
इस संबंध में सीओ व बीडीओ ने जांचोपरांत कार्यवाही की बात कही. कहा सरकारी कुआं को क्षतिग्रस्त करना गंभीर अपराध है.
यह भी पढ़ें: गोलमुरी के केबुल मुखी बस्ती में नुआखाई के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह