Sunday, Oct 6 2024 | Time 01:37 Hrs(IST)
झारखंड


कलयुगी पुत्र ने शराब के नशे में की अपनी मां की ह'त्या

कलयुगी पुत्र ने शराब के नशे में की अपनी मां की ह'त्या

न्यूज11 भारत


सिमडेगा/डेस्क: नवरात्र का वक्त है सभी कोई शक्ति स्वरूपा मां जगदम्बे की आराधना में लीन हैं.  दूसरी तरफ सिमडेगा में एक कलयुगी बेटे ने अपने मां की हीं हत्या शराब के नशे में कर दी. जानकारी के अनुसार सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के अहीर टोली में आज दोपहर लाली देवी नामक महिला को उसी के बेटे दशरथ केरकेट्टा ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. बताया गया कि दशरथ की मां लाली देवी अपनी बहु को पसंद नही करती थी. जिससे गुस्सा कर उसकी बहू अपने मायके चली गई थी. आज दोपहर लाली देवी और उसका पुत्र दोनो घर में बैठ कर शराब पिए.  इसी दौरान बहु की बात निकली और दोनो मां बेटे में बहस होने लगी. इसी क्रम में नशे की हालत में दशरथ गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठा कर अपनी मां के सिर पर वार कर दिया.  जिससे लाली देवी की मौके पर हीं मौत हो गई. इसके बाद हत्यारा बेटा दशरथ अपने को सदर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.  जिसके बाद पुलिस दशरथ को लेकर उसके घर गई और वहां मृतक लाली देवी के शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

अधिक खबरें
दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते सीसीएल के कदम, गिरिडीह के पहले सोलर प्लांट का उद्घाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:28 PM

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह क्षेत्र के जोक्तियाबाद में सीसीएल द्वारा संचालित चार मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक गिरिडीह क्षेत्र, डीवीसी सब-स्टेशन प्रभारी और गिरिडीह क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया .मौके पर नारियल फोड़ कर विधिवत प्लांट की चार्जिंग सफलतापूर्वक की.

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ की टीम को अभियान तेज करने का दिया निर्देश
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:20 PM

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे.