झारखंडPosted at: जून 10, 2024 कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने दिलाई सदस्यता
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः गांडेय विधानसभा उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने उन्हें सदस्यता दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू , मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्त सहित अन्य नेता मौजूद रहे.