Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:27 Hrs(IST)
 logo img
  • बिहार में दबंगों का आतंक: 80 से अधिक घर फूंके, भारी पुलिस बल को किया तैनात
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
झारखंड


खेलो झारखंड 2024-25: बगोदर में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

खेलो झारखंड 2024-25: बगोदर में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

न्यूज11भारत


बगोदर/डेस्क: दो दिवसीय खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत बगोदर स्टेडियम और प्लस 2 हाई स्कूल बगोदर के मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का बुधवार को  समापन हो गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को बगोदर प्रमुख बगोदर  आशा राज, 20 सूत्री अध्यक्ष, सरवर खान, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अजय कुमार वर्मा, जिला परिषद सदस्य  रीता माथुर प्रसाद, उप प्रमुख  हरेंद्र सिंह, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष प्रमोद चौरसिया और पंचायत समिति सदस्य बसारत अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया.

 

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न एथलेटिक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया. अंतिम दिन बुधवार को सभी विजेता प्रतिभागियों (प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान) को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया.

 

इस कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गणेश मुखर्जी ,जिला अध्यक्ष, सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नारायण महतो, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सूर्यदेव यादव, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के रामेश्वर महतो और CRP/BRP महासंघ के बाललखन के अलावा प्रखंड के सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल के प्रति विशेष रुचि रखने वाले सक्रिय शिक्षक और विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा. खेलो झारखंड कार्यक्रम ने एक बार फिर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने कौशल और क्षमता दिखाने का मंच प्रदान किया, जिससे प्रखंड में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह में वृद्धि हुई है.

 


 

 
अधिक खबरें
त्योहार से पहले एनएच को दुरुस्त करें विभाग :- महेंद्र साहू
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 9:00 PM

भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद साहू ने एनएच 75 (39) की गंभीर स्थिति को लेकर एनएच विभाग से इसे त्योहारों से पहले दुरुस्त कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख हिंदू त्योहारों के दौरान सड़क पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है. ऐसे में अगर सड़क पर गड्ढे और जर्जर हालत बनी रही, तो इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

जेएसएससी, चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 8:36 PM

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएससी) के अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त गरिमा सिंह ने समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

हजारीबाग के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:49 PM

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई है. यह पखवाड़ा आगामी दो हफ्तों तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति ज्ञान और समझ को बढ़ाना है.

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:38 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव-2024 का हिस्सा है, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

गुमला में एनएचआई एवं आरकेडी कंपनी के द्वारा मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत लगाया गया 1500 पेड़,पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:47 PM

रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो प्रखंड के दुम्बो के पास मंगलवार को एनएचएआई गुमला के तत्वावधान में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "एक पेड़ मां के नाम" के तहत चलाए गए इस अभियान में एनएचएआई और आरकेडी कंपनी के अधिकारियों ने मिलकर सड़क किनारे 1500 पौधे लगाए.