झारखंडPosted at: मार्च 30, 2025 भारत में 31 मार्च को मनाई जाएगी ईद, जानिए रांची के किस मस्जिद और ईदगाह में कब होगी नमाज़
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: ईद उल फितर भारत और दुनियाभर में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. रमजान महीने के खत्म होने के बाद और शव्वाल महीने की पहली तारीख को ये पर्व मनाया जाता है. कहानी है कि इस पवित्र पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने की थी. इस्लाम धर्म में ये पर्व एकता और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है. ईद के दिन मुस्लिम लोग विशेष नमाज अदा करते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और जाने-अनजाने में हुई अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हैं. इस साल ईद का चांद सऊदी अरब में 29 मार्च को दिख गया है. ऐसे में सऊदी अरब में ये पर्व 30 मार्च और भारत में 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी.
जानिए रांची के किस मस्जिद और ईदगाह में कब होगी नमाज़ ?