Friday, Mar 14 2025 | Time 01:32 Hrs(IST)
झारखंड » जमशेदपुर


जानिए कौन है देश की पहली स्टील कंपनी, कब शुरू हुआ इस्पात का उत्पाद

जानिए कौन है देश की पहली स्टील कंपनी, कब शुरू हुआ इस्पात का उत्पाद

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः पहले टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) कही जाने वाली टाटा स्टील की स्थापना 1907 में जमशेदजी टाटा के द्वारा किया गया था. जमशेदपुर, झारखंड में स्थित यह भारत की पहली निजी इस्पात कंपनी है. कंपनी का पहला इस्पात संयंत्र 1911 में चालू हुआ और 1912 में पहली बार इस्पात का उत्पादन हुआ.


जेआरडी टाटा को विमानन और उद्योग में उनके योगदान के लिए 26 जनवरी 1992 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.


रतन एन टाटा को 26 जनवरी 2000 को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.


टाटा स्टील ने न केवल भारतीय उद्योग में क्रांति लाई, बल्कि भारत के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह कंपनी अपनी नवीनता, गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जानी जाती है. आज के समय में टाटा स्टील (TATA Steel) एक वैश्विक इस्पात निर्माता है, जो कई देशों में अपने संचालन के साथ इस्पात उद्योग में अग्रणी है. 


 


 

 
अधिक खबरें
अलचिकि लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बहरागोड़ा में दस हजार पुस्तकें वितरित, विधायक समेत कई गणमान्य हुए शामिल
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 5:12 PM

अलचिकि लिपि आविष्कार के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बहरागोड़ा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अलचिकि लिपि प्रारंभ शिक्षण और लाकचार सेरेन (संस्कृतिक लीकगीत) की दस हजार पुस्तकें लोगों के बीच निःशुल्क वितरित की गईं. इस आयोजन का उद्देश्य संथाली भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था.

बहरागोड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा बोंगा पर्व, विधायक समीर महंती और पूर्व विधायक लक्षण टुडू मांदल की थाप पर थिरके
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 9:33 PM

दिशुवा जाहेर गाड़ बहरागोड़ा में आदिवासी विकास समिति और बाहाबोंगा कमेटी की ओर से बाहा बोंग पर्व का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली.

बहरागोड़ा में विद्युत चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 8 लोगों पर मामला दर्ज, भारी जुर्माना
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 5:09 PM

विद्युत चोरी रोकने के लिए बहरागोड़ा में विद्युत सहायक अभियंता अमीर हमजा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें कई विद्युत अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया.

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र में एक घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 9:59 AM

जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. मानगो थाना क्षेत्र में एक घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया हैं. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बता दे कि, पूजा के लिए जलाये दीये से चिंगारी भड़की, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया.

बहरागोड़ा में सात दिवसीय भागवत पाठ का हुआ समापन
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 4:05 PM

सांड्रा पंचायत के जंझिया गांव में 7 दिवसीय भागबत कथा का मंगलवार दधि मोहोत्सव के साथ समापन हुआ. पिछले सात दिन पहले झाड़ग्राम बोईतालपड़ा से श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति लाकर स्थापित की गई है. और पूजा अर्चना के बाद के बाद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है.