Wednesday, Oct 23 2024 | Time 04:59 Hrs(IST)
झारखंड


अफीम के व्यापार पर कोडरमा पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में एक करोड़ सात लाख रुपए नगद के साथ एक गिरफ्तार

अफीम के व्यापार पर कोडरमा पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में एक करोड़ सात लाख रुपए नगद के साथ एक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: पुलिस अधीक्षक कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुन्दन विहार में अवैध रूप से अफीम का व्यापार कर पैसा रखे गए हैं. इस सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के द्वारा  अनिल कुमार सिंह, अनुसूच्यक, कोडरमा एवं रोहितन सिंह, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर गुप्त रूप से रेड कराने का निर्देश दिया गया.
 
टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22.10.2024 के प्रातः में छापेमारी का गया. छापेमारी के दौरान एक करोड़ सात लाख दस हजार तीन सौ बीस रूपये नगद (1,07,10,320 रुपये) नगद एवं 58 ग्राम अफीम बरामद किया गया. साथ ही एक अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में कोडरमा थाना कांड संख्या-228/2024 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी दल में दिवाकर कुमार, पुoअo (प्रो.), कोडरमा, सुभाष कुमार, थाना प्रभारी, कोडरमा, सन्तोषी अनुज कुमार, कोडरमा थाना व शस्त्र बल कोडरमा एवं जयनगर थाना शामिल रहे. 
 
बरामद/उपलब्ध जानकारी:-
एक करोड़ सात लाख दस हजार तीन सौ बीस रुपये नगद
58 ग्राम अफीम
दो कंपनियों के मोबाइल
एक उजले रंग की Mahindra Scorpio गाड़ी संख्या JH01DN1884
एक काले रंग की Mahindra SUV गाड़ी संख्या JH01FP0111
 
 
 
अधिक खबरें
उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने किया डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 10:47 PM

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर डिस्पैच सेंटर/रिसिविंग सेंटर के रूप में चिन्हित काशी साहू कॉलेज एवं वेयरहाउस, सरायकेला जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत तथा उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 10:37 PM

प्रखंड मुख्यालय स्थित हेरहंज बाजार टाड़ में सोमवार की रात करीब 8 बजे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. जिसकी पहचान हेरहंज प्रखंड मुख्यालय के बाजार टाड़ मोहल्ला निवासी धर्मदेव भुईया के पुत्र जीतू भुईया के रूप में हुई है. जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद के द्वारा इलाज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार जीतू भुईया एवं उसकी पत्नी आशा देवी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था. जिसके आवेश में आकर जीतू भुईया ने यह जानलेवा कदम उठाया. मिली जानकारी के अनुसार आशा देवी बीते एक माह से अपने मायके में पति से विवाद होने के कारण रह रही थी और सोमवार को ही अपने ससुराल हेरहंज पहुंची थी कि ईसी बीच दोनों पति-पत्नी के बीच पुनः विवाद हुआ और यह घटना घट गई. फिलहाल जीतू भुईया की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चक्रवाती तूफान “दाना” के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें डिटेल्स
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 10:24 PM

संभावित चक्रवाती तूफान (साइक्लोन) “दाना” की आशंका के कारण निम्नांकित ट्रेने रद्द रहेंगी.

डीसी व एसपी ने मीडिया और सोशल मीडिया कर्मियों के साथ की बैठक, मतदाता जागरूकता में सहयोग की अपील
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 10:14 PM

विधानसभा आम चुनाव -2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया इंफ्लून्सेर / यूटूबर्स के साथ बैठक का आयोजन किया गया.

JLKM ने ईचागढ़ से तरूण महतो को बनाया प्रत्याशी
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 10:08 PM

मेरा पहला मुद्दा रहेगा कि चांडिल डैम के विस्थापितों की समस्या को जड़ से समाधान करेंगे. यह बातें जेबीकेएसएस एवं जेएलकेएम के प्रत्याशी तरुण महतो ने टिकट लाने के दौरान उनके चौका में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव लड़ने का यही मकसद है कि यहां के विस्थापितों का समस्या का जड़ से समाधान करना है. इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं का भी समाधान करेंगे.