कृपा शंकर/न्यूज 11 भारत
बोकारो/डेस्क:- चास प्रखंड के तेलीडीह रोड स्थित बहादुरपुर सामुदायिक भवन में रविवार को बोकारो जिला खो- खो संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक हुई. बैठक में वर्ष 2024 से 2028 तक के लिए नए कार्यकारिणी समिति का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक धनबाद खो-खो संघ के महासचिव शंभू महतो व बोकारो जिला ओलंपिक संघ के संजीव कुमार सिंह तथा चुनाव अधिकारी अधिवक्ता प्रमोद कुमार पांडेय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. समिति मे सर्वसम्मति से अमरदीप कुमार को संरक्षक, पवन कुमार सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया. चुनाव पर्यवेक्षक धनबाद खोखो संघ के महासचिव शंभू महतो व बोकारो जिला ओलंपिक संघ के संजीव कुमार सिंह ने बोकारो में खो-खो के बढ़ते कदम और लोकप्रियता पर प्रशंसा जताई. वहीं नव नियुक्त संरक्षक कुमार अमरदीप ने जिला में खो-खो के विकास के लिए हरसंभव सहायता देने का विश्वास दिलाया.
कार्यकारिणी दल के सदस्य-
कार्यकारी अध्यक्ष शिवदयाल चौधरी, वरीय उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष योगो पूर्ति, उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय, महासचिव सुनित कुमार मलिक, कोषाध्यक्ष संजय कुमार रजक तथा रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय को चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य में अनंत कुमार, वरुण कुमार, सरिता कुमारी, सोनी कुमारी, प्रवीण कुमार, चंद्रकांत कुमार, मंसू महतो, अखिलेश कुमार का चयन हुआ. बैठक में जिला भर के अनेक प्रखंडों क्लबों से खो-खो संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.