Sunday, Oct 6 2024 | Time 01:06 Hrs(IST)
झारखंड


पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर ने कोर्ट में किया सरेंडर

उन्होंने 10- 10 के दो निजी मुचलके पर ली अग्रिम जमानत
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर ने कोर्ट में किया सरेंडर

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा धोखाधड़ी मामले में धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर व अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के संचालक मिहिर दिवाकर ने कोर्ट में सरेंडर किया है. उन्होंने 10- 10 के दो निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत ली. मिहिर दिवाकर को अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने पिछले महीने अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की थी और निचली अदालत में सरेंडर कर बेल बांड भरने का निर्देश दिया था. जिसके आलोक में उन्होंने शनिवार को सरेंडर कर बेल बॉन्ड भरा है. मामले में मिहिर की पत्नी सौम्या दास पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ले चुकी है.

 

मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. मामले में मिहिर दिवाकर पत्नी सौम्य विश्वास और आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को आरोपी बनाया गया है. दुनिया भर में  क्रिकेट अकादमी खोलने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच समझौता हुआ था. साल 2017 में मिहिर दिवाकर ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन दिवाकर ने समझौते के शर्तों का पालन नहीं किया. समझौते के तहत आरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी की फीस और प्रॉफिट शेयर करनी थी. समझौते के बाद भी नियम और शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए धोनी ने मुकदमा दर्ज कराया था.

 


 

 
अधिक खबरें
दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते सीसीएल के कदम, गिरिडीह के पहले सोलर प्लांट का उद्घाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:28 PM

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह क्षेत्र के जोक्तियाबाद में सीसीएल द्वारा संचालित चार मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक गिरिडीह क्षेत्र, डीवीसी सब-स्टेशन प्रभारी और गिरिडीह क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया .मौके पर नारियल फोड़ कर विधिवत प्लांट की चार्जिंग सफलतापूर्वक की.

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ की टीम को अभियान तेज करने का दिया निर्देश
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:20 PM

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे.