Friday, Oct 18 2024 | Time 11:54 Hrs(IST)
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड


एक्शन में सांसद CP Choudhary, गिरिडीह डीसी को हटाने के लिए EC को लिखा पत्र

सत्ताधारी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का लगाया आरोप
एक्शन में सांसद CP Choudhary, गिरिडीह डीसी को हटाने के लिए EC को लिखा पत्र

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का अनुरोध किया है. अपने पत्र में सांसद सीपी चौधरी ने लिखा कि उपायुक्त सह ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के राज्य के सत्ताधारी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने तथा अपने पद का दुरुपयोग कर आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर बड़े पैमाने पर धन -बल का अवैध प्रयोग कर चुनावी कदाचार करने की प्रबल संभावना है. जिला में निष्पक्ष शांतिपूर्वक तथा भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए नमन प्रियेश लकड़ा को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर किसी निष्पक्ष ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रति नियुक्ति के आदेश निर्गत किया जाए. 
 
देखें क्या लिखा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने 
 
 
 

अधिक खबरें
PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:25 AM

पीईसी बैठक से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई. बता दे कि यह बैठक प्रभारी गुलाम अहमद मीर, वरिष्ठ पर्यवेक्षक अधीर रंजन चौधरी और दोनों सह-प्रभारियों सहित स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ हुई है.

भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:15 AM

थोड़ी देर में रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. यह प्रेस कांफ्रेंस का समय 11:30 बजे से शुरू होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के विधानसभा सह-चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. आपको बता दे कि NDA में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. आज प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा कि जाएगी.

रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:01 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. बीजेपी कभी भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है.

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:21 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे. वो रांची एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए है. बता दें कि आज NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में हिमंता बिस्वा सरमा शामिल होंगे. NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. आज संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा इसकी घोषणा की जाएगी.

AJSU के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:36 AM

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया. उमाकांत रजक ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को इस्तीफा से संबंधित पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, उमाकांत रजक अब JMM में शामिल होंगे. वो चंदनकियारी से झामुमो के उम्मीदवार हो सकते है.