Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:19 Hrs(IST)
 logo img
  • बिहार में दबंगों का आतंक: 80 से अधिक घर फूंके, भारी पुलिस बल को किया तैनात
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
झारखंड


नावाडीह: हेमंत सरकार ने जनता से किये गए वादे पूरे नहीं किया: भाजपा

नावाडीह: हेमंत सरकार ने जनता से किये गए वादे पूरे नहीं किया: भाजपा

अनंत/न्यूज़11भारत


बेरमो/डेस्क: नावाडीह प्रखंड भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड कमिटी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो ने की. इस बैठक में राज्य की झामुमो के नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई. बैठक के मुख्य अतिथि और जिला मंत्री सह नावाडीह मंडल प्रभारी ईश्वर महतो ने सरकार पर विधानसभा चुनावों में जनता से किए गए वादों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन है.

 

ईश्वर महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की गलत नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं और जनता को जागरूक करें. उन्होंने आगामी डुमरी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेगी, और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसने की जरूरत है. उन्होंने 8 और 9 सितंबर को प्रखंड के सभी बूथों पर बूथ कमेटी के पुनर्गठन और नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया.

 

इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल महतो, पूर्व उपरघाट मंडल प्रभारी दशरथ महतो, पूर्व अध्यक्ष रणविजय सिंह, जीप सदस्य महेंद्र प्रसाद, रणविजय सिंह, दिलेश्वर महतो, अयोध्या महतो, महावीर महतो, नारायण महतो, टेकलाल कुम्हार, रामेश्वर महतो, दिनेश निराला, गणेश ठाकुर, सुजीत सिन्हा, सुजीत महतो, महेंद्र गंझू सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 


 

 
अधिक खबरें
त्योहार से पहले एनएच को दुरुस्त करें विभाग :- महेंद्र साहू
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 9:00 PM

भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद साहू ने एनएच 75 (39) की गंभीर स्थिति को लेकर एनएच विभाग से इसे त्योहारों से पहले दुरुस्त कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख हिंदू त्योहारों के दौरान सड़क पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है. ऐसे में अगर सड़क पर गड्ढे और जर्जर हालत बनी रही, तो इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

जेएसएससी, चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 8:36 PM

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएससी) के अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त गरिमा सिंह ने समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

हजारीबाग के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:49 PM

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई है. यह पखवाड़ा आगामी दो हफ्तों तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति ज्ञान और समझ को बढ़ाना है.

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:38 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव-2024 का हिस्सा है, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

गुमला में एनएचआई एवं आरकेडी कंपनी के द्वारा मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत लगाया गया 1500 पेड़,पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:47 PM

रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो प्रखंड के दुम्बो के पास मंगलवार को एनएचएआई गुमला के तत्वावधान में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "एक पेड़ मां के नाम" के तहत चलाए गए इस अभियान में एनएचएआई और आरकेडी कंपनी के अधिकारियों ने मिलकर सड़क किनारे 1500 पौधे लगाए.